फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क दुघर्टना में शिक्षक की मौत

सड़क दुघर्टना में शिक्षक की मौत

Wed, 21 Mar 2018 02:38 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में शिक्षक की मौत
शिक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। सेंट्रल स्कूल हल्द्वानी में हिंदी विषय की कॉपियां जांचने आ रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात के शिक्षक मरगूब अहसन हादी की मूसाबंगर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वे मूलरूप से बदायूं के रहने वाले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात में तैनात हिंदी के शिक्षक मरगूब अहसन हादी (51) निवासी गांधी आश्रम, नाहर खान सराय, बदायूं मंगलवार सुबह अपनी कार संख्या यूके 01, 8518 से कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी आ रहे थे। मूसाबंगर के पास सुबह आठ बजे आरक्षित वन क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। राहगीरों ने शिक्षक को कार से निकालकर कालाढूंगी सीएचसी में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वे अपने परिवार के साथ नवोदय विद्यालय के परिसर में ही रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी परवीन जहां के अलावा तीन बेटियां व एक पुत्र है। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, पत्नी परवीन जहां अस्पताल में पति का शव देखकर बेसुध हो गई। शिक्षक की मौत की खबर सुनकर खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करानंद पांडे, नवोदय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार श्रीवास्तव, अन्य स्टॉफ के सदस्य कालाढूंगी अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन


मूसाबंगर के पास कार पेड़ से टकराई
बदायूं के निवासी मरगूब स्यात में तैनात थे

डेढ़ साल पहले स्यात में तैनात हुए थे
कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग पर मंगलवार सुबह हुई इस सड़क दुघर्टना से एक हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मरगूब अहमद हादी काफी मिलनसार थे। उनको डेढ़ वर्ष साल पहले नवोदय विद्यालय स्यात में तैनाती दी गई थी। उनका बेटा कोटा राजस्थान से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बड़ी बेटी राममूर्ति इंस्टीट्यूट भोजीपुरा (बरेली) से बीटेक कर रही है। दो जुड़वां बेटियां स्यात नवोदय विद्यालय में ही अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं दिल का दौरा तो नहीं पड़ा था
परिवार के सदस्यों के अनुसार शिक्षक मरगूब हृदय रोगी भी थे, जिसके चलते कुछ समय पहले उनकी बाइपास सर्जरी भी कराई गई थी। हो सकता है कि दुघर्टना के समय भी शिक्षक को दिल का दौरा पड़ा हो, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
प्रवक्ता के पद पर हो गया था प्रमोशन
मृतक शिक्षक मरगूब अहसन हादी का पिछले माह ही एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन हुआ था। अप्रैल में उनकी दूसरे विद्यालय में तैनाती होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed