{"_id":"5aaadbbb4f1c1b91778b5adb","slug":"1521147056124-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने रामनगर के 4 स्टोन क्रशर में की छापामार कार्यवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएम ने रामनगर के 4 स्टोन क्रशर में की छापामार कार्यवाही
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एडीएम हरबीर सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पीरूमदारा, थारी क्षेत्र के चार स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान स्टॉक से अधिक भंडारण मिला। वहां गड़बड़ी मिलने पर सभी चार स्टोन क्रशर संचालकों पर ढाई करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक टीम ने इन स्टोन क्रशरों के स्टॉकों की नापजोख की। सभी स्टॉकों की क्षमता, क्रय-विक्रय के अभिलेखों का मिलान किया गया। जांच में खामियां मिलने पर बदेशा स्टोन क्रशर पर 1.44 करोड़ रुपये, प्रकाश स्टोन क्रशर पर 44.80 लाख, मनशा स्टोन क्रशर पर 41.52 लाख रुपये, गुरु हर स्टोन क्रशर पर 32.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त डंपर भी सड़कों से गायब रहे। इस दौरान एसडीएम कालाढूंगी अशोक जोशी, खान विभाग के सर्वेयर विनोद पांडे, पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन आदि थे।