{"_id":"5aaadabe4f1c1bb3758b5a12","slug":"152114680310-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का पीआरओ बन बैंक मैनेजर से ठगी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक का पीआरओ बन बैंक मैनेजर से ठगी का प्रयास
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। फोन पर खुद को विधायक का पीआरओ बताकर एक जालसाज ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक से तीस हजार रुपये ठगने का प्रयास किया। प्रबंधक ने भाजपा नगराध्यक्ष से जानकारी ली तो ठगी के प्रयास का खुलासा हुआ। विधायक के निर्देश पर नगराध्यक्ष ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जब आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन चंडीगढ़ मिली।
बुधवार को दिन में भारतीय स्टेट बैंक मल्लीताल के प्रबंधक को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि वह विधायक संजीव आर्य का पीआरओ बोल रहा हूं, उसे 30 हजार रुपये की जरूरत है। इसलिए तुरंत उसके खाते में रुपये ट्रांसफर कर दो। शक होने पर प्रबंधक ने भाजपा के नगराध्यक्ष मनोज जोशी से फोन पर जानकारी ली। नगराध्यक्ष ने विधायक से पूछा तो उन्होंने ऐसे किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। विधायक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने को कहा। इस पर नगराध्यक्ष बृहस्पतिवार को मल्लीताल कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। मल्लीताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सर्विलांस से आरोपी की मौजूदगी चंडीगढ़ में मिली।
एसबीआई बैंक प्रबंधक से फोन पर ठगी का प्रयास
भाजपा नगर अध्यक्ष ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी
सर्विलांस में मोबाइल की लोकेशन चंडीगढ़ मिली