फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार दुर्घटना में एक की मौत , तीन घायल

कार दुर्घटना में एक की मौत , तीन घायल

Mon, 12 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में एक की मौत ,  तीन घायल
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ के लौबांज कस्बे में आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार शादी में कौसानी जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार, आल्टो कार यूके02 ए1744 गरुड़ से कौसानी जा रही थी। लौबांज कस्बे के पास कार असंतुलित होकर बीस फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में हिम्मती देवी (57) पत्नी गोविंद सिंह निवासी कुमरौड़ा और मुन्नी देवी (55) पत्नी नारायण सिंह निवासी सिटोली सहित चार घायल हो गए। अस्पपाल ले जाने के दौरान हिम्मती देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मुन्नी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई। सूचना पर एसडीएम सुंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया दुर्घटना में घायल महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed