फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मोटाहल्दू स्थित कृपा फार्मा में लगी भीषण आग

मोटाहल्दू स्थित कृपा फार्मा में लगी भीषण आग

Sun, 04 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
मोटाहल्दू स्थित कृपा फार्मा में लगी भीषण आग
हल्दूचौड़। मोटाहल्दू स्थित कृपा फार्मा में बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर रखी दवाइयां और सारी मशीनें जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की 4 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोटाहल्दू स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने कृपा फार्मा नाम की एक दवा फैक्ट्री है। इसमें स्प्रे के रूप में चोटों पर लगने वाली दवा का निर्माण किया जाता है। बृहस्पतिवार देर रात फैक्ट्री के बगल के कमरे में सो रहे चौकीदार नरेश यादव ने फैक्ट्री से जलने की गंध महसूस की। अंदर जाकर देखा तो फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई थी। चौकीदार की सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विमल मिश्रा की टीम पहुंची। फैक्ट्री की ग्रिल काटकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में सारी मशीनें व दवाइयां जलकर राख हो गईं। वहीं फैक्ट्री मालिक राकेश अग्रवाल ने कहा कि कितना नुकसान हुआ है इसका वह अभी अंदाजा नहीं लगा पाए हैं। उनके साथ 4 पार्टनर और हैं। बताया कि सभी से मिलकर नुकसान का आकलन किया जाएगा। आग लगने का कारण भी वह नहीं बता पाए।
विज्ञापन


मजदूरों की झोपड़ियों में लगी आग
हल्दूचौड़। बेरीपड़ाव खनन निकासी गेट के पास अज्ञात कारणों से शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे गौला नदी में खनन कार्य करने वाले मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तेज हवा के कारण आग आगे बढ़ती गई। मजदूरों ने तत्काल आग लगने की सूचना हल्दूचौड़ चौकी पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में मजदूरों की खाद्य सामग्री के साथ आवश्यक चीजें आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed