फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला ने अपने बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप

महिला ने अपने बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला ने अपने बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने बेटे पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है पुलिस ने भी बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और अब उल्टा उसे झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। महिला का कहना है कि उसके छह बच्चे हैं और सभी की शादी हो चुकी है। आरोप है कि चौथे नंबर के बेटे को उन्होंने उसके गलत व्यवहार के कारण संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। जब से संपत्ति से बेदखल किया है तभी से उसका यह बेटा अपनी पत्नी के साथ उससे मारपीट कर उसे परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि बेटे द्वारा कई बार महिला की जान लेने की भी कोशिश की है। महिला का कहना है कि उसने वर्ष 2015 में बेटे के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed