फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक विधवा महिला ने जिस पडोसी पर किया भरोसा , उसी ने खाते से निकाल लिए एक लाख सतर हजार रूपये।

एक विधवा महिला ने जिस पडोसी पर किया भरोसा , उसी ने खाते से निकाल लिए एक लाख सतर हजार रूपये।

Sat, 24 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एक विधवा महिला ने जिस पडोसी पर किया भरोसा , उसी ने खाते से निकाल लिए एक लाख सतर हजार रूपये।
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता निवासी विधवा को पड़ोसी पर भरोसा करना भारी पड़ गया। आरोपी ने विधवा के बैंक खाते से 1.70 लाख रुपये निकाल लिए, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप पर आरोपी ने रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

बिंदुखत्ता राजीवनगर प्रथम बोरिंग पट्टा निवासी दीपा देवलिया ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि कुछ समय पूर्व ऊधमसिंह नगर में हुई सड़क दुर्घटना में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसलिए श्रम विभाग में जमा रुपये निकालने के लिए उसने पड़ोसी की मदद ली। उस पर विश्वास करते हुए महिला ने हस्ताक्षरित कोरा चेक समेत अपने तमाम कागजात उसे सौंप दिए। कई दिन की लिखा-पढ़ी के बाद महिला के खाते में 2.20 लाख रुपये आ गए। इसी बीच महिला के मोबाइल पर उसके उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खाते से 1.70 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। तभी उसे शक हुआ कि मददगार बने पड़ोसी ने कोरे चेक से यह रकम निकाली होगी। इसलिए उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर तत्काल कार्रवाई कर कोतवाल रविकुमार सैनी ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर रुपये लौटा दिए। तभी मामले का पटाक्षेप हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed