फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में ड्रोन कैमरा लेकर शूट करने पहुंचे युवकों को पकड़ा

नैनीताल में ड्रोन कैमरा लेकर शूट करने पहुंचे युवकों को पकड़ा

Thu, 15 Feb 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में ड्रोन कैमरा लेकर शूट करने पहुंचे युवकों को पकड़ा
नैनीताल। मल्लीताल पुलिस ने ड्रोन कैमरे लेकर पहुंचे युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की। पूछताछ पर युवकों ने पुलिस को बताया कि ड्रोन से शूट करने की उनके पास कोई भी अनुमति नहीं है, जिस पर पुलिस ने उन्हें अनुमति लाकर ही ड्रोन उड़ाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मल्लीताल बैंड स्टेंड के पास शादी से पहले युवक, युवती के शूट करने के लिए कैमरे चल रहे थे कि अचानक पुलिस की नजर ड्रोन कैमरे पर पड़ी। पुलिस ने शूट कर रहे युवकों से ड्रोन कैमरे अनुमति मांगी तो उनके पास कोई भी अनुमति नहीं थी। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए शूट कर रहे युवकों को बताया कि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना मना है। पकड़े जाने पर ड्रोन को जब्त किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके बाद युवकों ने पुलिस से अनुमति मांगी, जिस पर कोतवाल पंत ने कहा कि पुलिस अनुमति नहीं देती है। बताया कि एसडीएम से अनुमति लाकर ही ड्रोन से शूट किया जाए। अनुमति न होने पर शूट कर रहे युवकों ने ड्रोन कैमरे को बैग में रख दिया और सामान्य कैमरे से ही युवक-युवती को शूट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed