फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   परिजनों से मारपीट की जांच शुरू

परिजनों से मारपीट की जांच शुरू

Mon, 12 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से मारपीट की जांच शुरू
रामनगर (नैनीताल)। कोटद्वार रोड खताड़ी निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के माध्यम से पीड़िता पुलिस तक पहुंची। बताया कि उसके पति मुरादाबाद यूपी के अपर आयुक्त कार्यालय में लेखाकार हैं। वह लंबे समय से सभी परिजनों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को भी आरोपी ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष लोहनी से मदद मागी। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का बेटा समीर रियाज उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वर्ष 2012 की हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा का टॉपर रहा है। माता-पिता में उभरे मतभेद का खामियाजा समीर को भी भुगतना पड़ रहा है। समीर ने बताया कि इंटर पास करने के बाद कई कोर्सों में उनका चयन हुआ लेकिन पिता ने फीस नहीं दी। इस कारण बीएससी के बाद उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई है। उन्हें मजबूरन घर में रहना पड़ रहा है, हालांकि बड़े भाई, बहन एमएससी, बीएड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed