{"_id":"5a78c58a4f1c1b84268b8b44","slug":"15178645425-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने चाचा पर लगाया बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने चाचा पर लगाया बंधक बनाने का आरोप
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एक विवाहिता ने अपने चाचा पर दो दिन तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष के आवास पहुंची विवाहिता ने अपनी हत्या की आशंका जाहिर कर सुरक्षा की भी मांग की है।
सोमवार को ग्राम लालपुर जिला रामपुर उत्तरप्रदेश निवासी एक महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के आवास पर पहुंचकर सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन करीब 6 माह पहले उसके चाचा व अन्य रिश्तेदारों ने उसके पिता पर दबाव बनाकर जबरन उसका विवाह गांव में ही दूसरे लड़के से करा दिया। महिला का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले उसका चाचा जो रामनगर स्थित गैस गोदाम रोड के समीप किराये के मकान में रहता है उसे ससुराल से ले आया था। चाचा ने दो दिन तक घर में उसे बंधक बनाने के साथ ही उस पर ससुराल में रहने का ही दबाव बनाते हुए मारपीट की और ससुराल नहीं जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी। आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष लोहनी विवाहिता को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस से महिला को न्याय दिलाने की बात कही है। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है, जांच की जा रही है।