फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोलीकांड में घायल की पत्नी ने पुलिस को सौंपी नामजद तहरीर

गोलीकांड में घायल की पत्नी ने पुलिस को सौंपी नामजद तहरीर

Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोलीकांड में घायल की पत्नी ने पुलिस को सौंपी नामजद तहरीर
खटीमा में रविवार की रात को कुटरा में गोली लगने से घायल नरी चंद की पत्नी लक्ष्मी देवी ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में लक्ष्मी ने कहा कि उसक पति 21 जनवरी को बगियाघाट से अपने घर पैदल कुटरा की ओर आ रहा था। लगभग आठ बजे कुटरा आरा मशीन से लगभग 50 मीटर दूरी पर कुटरा की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आए और मोटर साइकिल धीमी कर पास आकर बाइक के पीछे बैठे आरोपी ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली मारने के बाद आरोपी बगियाघाट की ओर भाग गए। आरोपी से कुछ समय पूर्व उसके पति का विवाद हुआ था। महिला ने पुलिस से मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान महिला के साथ आए ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। वहां पर संतोष चंद, देवेंद्र चंद, प्रेम चंद, नीरज चंद, मोहित बोहरा, शेर सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed