{"_id":"5cd9d3b3bdec2207626c418e","slug":"151557779379-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व फौजी के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाला
विज्ञापन
hundred rupees new note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जालसाजों ने रिटायर्ड फौजी के खाते से एक लाख 60 रुपये निकाल लिये। स्टेट बैंक की छानबीन से पता चला कि 80 हजार रुपये आंध्र प्रदेश के खाते में ट्रांसफर किए गए और 80 हजार रुपये चार बार में बिहार से निकाले गए हैं। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी रिटायर्ड फौजी दरपान सिंह कार्की के खाते से आठ मई को पैसे निकलने के मैसेज मिलने लगे। इस मामले में उन्होेंने स्टेट बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। बैंककर्मियों की छानबीन से पता चला कि जालसाजों ने 40-40 हजार रुपये दो दिनों में आंध्र प्रदेश के एक खाते में ट्रांसफर किया था। इसी दिन बिहार से 20-20 हजार रुपये चार बार में निकाले। खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकलने पर रिटायर्ड फौजी परेशान हो गए। इस मामले में रिटायर्ड फौजी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पैसा निकलने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही है। अब जालसाज एक साथ दो बैंक खाते हैक कर रहे हैं। एक खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बिहार और झारखंड से पैसे निकाले जा रहे हैं।
पूर्व फौजी के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
पूर्व फौजी के खाते से एक लाख 60 हजार रुपये निकाले