{"_id":"5c993afcbdec22145b20e799","slug":"151553545980-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई कार, एक की मौत
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें कार सवार प्रधान पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की हालत गंभीर है।
सोमवार दोपहर ग्राम सावल्दे पश्चिम ग्राम प्रधान मुनीजा खातून पत्नी तालिब हुसैन का बेटा ताजिम और जसपुर निवासी दानिश पुत्र मोहम्मद सलीम कार से सावल्दे से रामनगर की ओर आ रहे थे। इस बीच हिम्मतपुर डोटियाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रामनगर के निजी अस्पताल में ले गए लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय घायल दानिश की काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ताजिम का काशीपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। ताजिम की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। प्रधान पति तालिब हुसैन ने बताया कि दानिश उनका भांजा था और वह यहां पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था।