फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीतावनी जोन में भ्रमण कराने के नाम पर ठगी

सीतावनी जोन में भ्रमण कराने के नाम पर ठगी

Mon, 18 Mar 2019 01:00 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीतावनी जोन में भ्रमण कराने के नाम पर ठगी
रिप्पल फर्जावाड़ा
रामनगर (नैनीताल)। ऋषिकेश से कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने आए छात्रों को एक जिप्सी चालक ने सीतावनी पर्यटन जोन में घुमाने के नाम पर ठग लिया। छात्रों ने कोतवाली में हंगामा किया तो जिप्सी चालक को भुगतान लौटाना पड़ा।
विज्ञापन

ऋषिकेश निवासी आकाश, अमनदीप, अरिहंत, साहिल, शुभांकित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में घूमने आए थे। शनिवार रात वह ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे थे। एडवांस ऑनलाइन बुकिंग फुल होने के कारण रविवार को इन छात्रों की कॉर्बेट पार्क के किसी भी जोन की बुकिंग नहीं हो सकी। इसलिए ग्राम कानिया निवासी जिप्सी चालक ने उक्त छात्रों को कॉर्बेट लैंडस्केप में शामिल पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) के सीतावनी जोन में घुमाने के नाम पर 4500 रुपये ले लिये। आरोप है कि जिप्सी चालक ने उक्त छात्रों को सीतावनी ले जाने की बजाय कुछ ही दूरी तक घुमाने के बाद शहर में छोड़ दिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे छात्रों ने हंगामा किया। बताया कि जिप्सी चालक ने न तो वन विभाग से उनका परमिट कटवाया और न ही उन्हें सीतावनी का भ्रमण करवाया। उन्होंने आरोपी जिप्सी चालक पर ठगी का आरोप लगा कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में मौजूद एसएसआई कश्मीर सिंह ने आरोपी जिप्सी चालक को फटकार लगाई। उससे छात्रों को 3000 रुपये वापस करवाए तभी छात्र शांत हुए।
विज्ञापन



सीतावनी जोन में घुमाने के नाम पर ठगी
ऋषिकेश के छात्रों ने कोतवाली में किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed