फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पल्सर सवारों ने व्यवसायी की पत्नी का पर्स उड़ाया

पल्सर सवारों ने व्यवसायी की पत्नी का पर्स उड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
पल्सर सवारों ने व्यवसायी की पत्नी का पर्स उड़ाया
हल्द्वानी। कलावती कॉलोनी चौराहे के पास गली में पल्सर सवार लुटेरों ने व्यवसायी की पत्नी का पर्स छीन लिया। लुटेरे भट्ट कॉलोनी से होकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पर्स में हीरे का लॉकेट और दो चेन मौजूद थे।
विज्ञापन

साह पुस्तक भंडार नैनीताल निवासी नीमा साह (50) अपनी बेटी के साथ हल्द्वानी आई थी। रविवार की शाम साढ़े बजे मां-बेटी कलावती चौराहे से पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी के घर की गली में जा रही थी। इस बीच लाल रंग की पल्सर पर सवार लुटेरे आए। उन्होंने नीमा के हाथ से पर्स छीन लिया। लुटेरे भट्ट कॉलोनी की गली से होकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद हीरानगर, भोटिया पड़ाव सहित कोतवाली थाने की फोर्स लाल रंग की पल्सर की तलाश में जुट गई। पुलिस की वाहन चेकिंग के बावजूद लुटेरे पर्स लेकर भाग गए। इस पर्स में हीरे का लॉकेट, दो चेन, 5000 रुपये के साथ घर की चाभियां भी थीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन



व्यवसायी की पत्नी का पर्स उड़ाया
पर्स में हीरे का लॉकेट और दो चेन भी थी
लाल रंग के पल्सर सवार लुटेरों की तलाश


शोभायात्रा में दो महिलाओं के पर्स उड़ाए
हल्द्वानी। उत्तरायणी शोभायात्रा के दौरान सोमवार 14 जनवरी को पीएनबी के सामने भीड़ के बीच उचक्कों ने दो लोगों का पर्स पार कर दिया। उचक्के 16 हजार रुपये लेकर चंपत हो गए। शोभायात्रा देखने के लिए नैनीताल रोड पर काफी लोगों की भीड़ जगह जगह इकट्ठा थी। भारती पंत ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह पीएनबी के सामने खड़ी थी। इस बीच उचक्कों ने महिला के बैग से 15 हजार रुपये पार कर दिए। लालडांठ कोहली कॉलोनी निवासी उमा जलाल के पर्स से एक हजार रुपये उड़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोलिया कंपाउंड नवाबी रोड निवासी विजया पंत अपनी बहन भारती पांडे के साथ मुखानी से 14 जनवरी की शाम घर लौट रही थी। कलावती चौराहे पर बाइक सवार उचक्का विजया के पास रुका और उनके हाथ से पर्स लेकर भाग निकला। पर्स में एप्पल का मोबाइल और 3000 रुपये थे। पुलिस ने बाइक सवार की तलाश की लेकिन उचक्के नहीं पकड़े गए।


गणपति विहार हरिपुर नायक निवासी खष्टी देवी (63) पत्नी तारा चंद बधानी अपनी पड़ोसी महिला के साथ 15 जनवरी की दोपहर बाजार आई थी। दोनों महिला कालूसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए गई। इस बीच उचक्के ने पर्स उड़ा दिया। पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड आदि कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed