{"_id":"5b2187514f1c1ba66e8b7d55","slug":"151528923985-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार कुंवरपुर स्थित एक किसान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार रात अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन किसान परिवार की नींद खुल गई और चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक चोर को पीछाकर दबोच लिया, जबकि अन्य तीन भाग गए। ग्रामीणों ने चोर को पीटने के बाद उसे काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया।
कुंवरपुर निवासी किसान पूरन सिंह धरियाल के घर में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलने की कोशिश की। चोरों के दरवाजा तोड़ते ही परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। इस पर उन्होंने शोर मचाया, जिस पर चोर भागने लगे।
ग्रामीणों ने गफूरबस्ती निवासी एक चोर को धर दबोचा, जबकि उसके तीन साथी भाग गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश सिंह नवला ने बताया कि पकड़ा गया चोर सही बोल नहीं रहा था।
विज्ञापन
उसे काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने इस मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। एक साल पहले भी पूरन सिंह के जानवर चोरी हो गए थे। पुलिस पकड़े गए चोर से उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अन्य चोरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापा मारा है।