{"_id":"5b13004f4f1c1bb0318b4cff","slug":"151527971919-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैक्स रैकेट चलाने वालों के लिए सिरदर्द बनीं पीआरओ को हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैक्स रैकेट चलाने वालों के लिए सिरदर्द बनीं पीआरओ को हटाया
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने शहर में सैक्स रैकेट का खुलासा कर रहीं पीआरओ आरती पोखरियाल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उन्हें वापस एलआईयू में भेजा गया है। पीआरओ को हटाने के पीछे अधिकारियों के अलावा थाना प्रभारियों का अंतर्विरोध बताया जा रहा है।
एलआईयू उपनिरीक्षक से पीआरओ नियुक्त की गईं आरती पोखरियाल ने पहले राजपुरा में सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद मंडी और हीरानगर क्षेत्र में सेक्स रैकेट के खुलासे का दावा किया लेकिन मुकदमा अश्लीलता के धाराओं में दर्ज किया गया। स्थानीय पुलिसकर्मियों का कहना था कि पीआरओ बगैर सूचना दिए छापा मारती हैं। इस मामले में एसपी सिटी या सीओ को भी विश्वास में नहीं लिया जाता है।
कुछ थाना प्रभारियों ने पीआरओ के व्यवहार को लेकर अंदर ही अंदर नाखुशी जाहिर की थी। अंतर्विरोध इतना बढ़ गया कि एसएसपी ने पीआरओ से अपना पिंड छुड़ाना उचित समझा। पीआरओ के हटाए जाने की चर्चा पुलिस महकमे में दो दिनों से चल रही थी लेकिन शनिवार की रात अचानक एसएसपी ने आदेश जारी कर दिया।