फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सोते सोते मर गया रिक्शा चालक

सोते सोते मर गया रिक्शा चालक

Sun, 25 Feb 2018 02:34 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
सोते सोते मर गया रिक्शा चालक
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। रोडवेज परिसर में चार दिन से पड़े रिक्शा चालक की मौत हो गई। न रोडवेज कर्मियों का ध्यान उसकी ओर गया न ही शहर के समाजसेवियों ने सुध ली। शनिवार को पुलिस पहुंची तो उसकी सांसें थमी पाई गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि शुक्रवार को ही उसके शरीर की हरकत बंद हो गई थी।
विज्ञापन

रोडवेज के कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। इसके बाद एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी और उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी वहां पहुंचे। तलाशी के दौरान उसकी जेब से दो हजार रुपये, आधार कार्ड और दवाइयां बरामद हुई। आधार कार्ड में गंगा सिंह (57) पुत्र बद्री सिंह वार्ड संस्था चार जवाहरनगर अंकित था। पुलिस ने रोडवेज के कर्मचारियों से पूछा तो पता चला कि वह रिक्शा चलाता था और रोडवेज परिसर में ही सोता था। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि 21 फरवरी की सुबह गंगा रोडवेज की छत से उतरकर आया और पूछताछ केंद्र के पास सो गया। 23 फरवरी को सुबह नौ बजकर 52 मिनट तक उसका शरीर हिलता डुलता रहा। इसके बाद शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि संबंधित पते पर खोजबीन की गई लेकिन कोई परिजन नहीं मिल सका। पुलिस उसके परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


व्यवस्था पर सवाल
एक व्यक्ति चार दिन से पूछताछ जैसे केंद्र के पास पड़ा रहता है लेकिन रोडवेज कर्मियों की नजर नहीं पड़ती। रोज आने जाने वाले यात्री उसे मानसिक रूप से कमजोर या शराबी मानकर नजरअंदाज करते रहे। सबसे बड़ी अनदेखी पुलिस की ओर से भी हुई। इससे गश्त की भी पोल खुलती है। रोडवेज जैसे सार्वजनिक स्थल पर नियमित गश्त जरूरी होती है। वहां सुबह से रात तक यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन चार दिन में एक दिन में भी गंगा पर किसी की नजर नहीं पड़ी। शहर में समाज सेवा का ढिंढोरा पीटने वाले भी कहीं नजर नहीं आए। यदि इन सब में से कोई एक भी जाग जाता तो रिक्शा चालक को समय से इलाज मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर नहीं हैं इंतजाम
हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। न तो स्टेशन में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान है। न ही स्वच्छ पेयजल। कई यात्री, भीखारी रोडवेज स्टेशन के अंदर फर्श में सोए रहते हैं। दिन में भी सोते दिख जाएंगे। रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी इस ओर न तो ध्यान देते हैं न ही कभी पूछताछ करते हैं।



यह भिखारी था। रोडवेज परिसर में ही सोया रहता था। इसकी मौत शुक्रवार रात को हुई होगी। शनिवार को जब पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
- आरएस कापड़ी, इंचार्ज रोडवेज स्टेशन

स्थायी पिकेट रोडवेज के बाहर लगती है। यदि चोरी या उचक्कागिरी की सूचना होती तो पुलिस यात्री विश्रामालय में जाती है। विश्रामालय की जिम्मेदारी रोडवेज की है। पुलिस अनावश्यक यात्रियों को तंग नहीं करती है।
- केआर पांडे थान ाप्रभारी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed