फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दूसरे घायल युवक ने दम तोड़ा मुकदमा दर्ज

दूसरे घायल युवक ने दम तोड़ा मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Jan 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
दूसरे घायल युवक ने दम तोड़ा मुकदमा दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी। महर्षि स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से घायल दूसरे युवक की बरेली लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक युवक की पहले ही मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिला यूपी के मल्लहुपुरा बागवाली का मूल निवासी 22 वर्षीय शाहवेज यहां अंबा विहार लालडांठ में किराए पर रहता था। शनिवार शाम वह अपने साथी जिला रामपुर यूपी के कस्बा स्वार दढ़ियाल निवासी जुनैद (19) के साथ बाइक पर सवार होकर छड़ायल से देवलचौड़ जा रहा था। महर्षि स्कूल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस द्वारा एसटीएच पहुंचाने पर डॉक्टरों ने शाहवेज को मृत घोषित कर दिया। जुनैद के पैर की हड्डियां टूट गई थी। गिरने के कारण सीने में अंदरूनी चोट लगी थी। शाहवेज के एक साथी जावेद मलिक ने बताया कि दो माह पहले वह काम सीखने के लिए मुजफ्फरनगर से यहां आया था। एसटीएच के डॉक्टरों ने घायल जुनैद को रेफर कर दिया। बरेली लेकर जाते समय जुनैद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शाहवेज के पिता वाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ट्रक चालक को लोगों ने घेर लिया था लेकिन चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में ट्रक (यूके 06 सीए2095) के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


घायल मजदूर ने दम तोड़ा
हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल मजदूर की एसटीएच में उपचार के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस इस मामले में कार चालक की तलाश कर रही है। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार बलिया (उत्तर प्रदेश) जिले के बांसडीह असेगा का मूल निवासी चूड़ामन (42) पुत्र केदार काशीपुर के बाजपुर रोड केशवपुर में रहकर सूत फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार शाम काशीपुर में एक कार ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी थी। मजदूर घायल हो गया था। पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस द्वारा उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव पत्नी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed