फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केलाखेड़ा बिजलीघर लूटकांड का खुलासा चार बदमाश गिरफ्तार

केलाखेड़ा बिजलीघर लूटकांड का खुलासा चार बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा बिजलीघर लूटकांड का खुलासा चार बदमाश गिरफ्तार
केलाखेड़ा। बिजलीघर में कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा कर पुलिस ने रुद्रपुर, बरेली के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों की निशानदेही पर लूटे गए तांबे के तार के आठ बंडल भी बरामद कर लिए गए हैं। इनोवा कार, 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी जब्त कर लिया गया है। अभी दो बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन

नकाबपोश हथियार बंद बदमाश 21 दिसंबर की रात हाइवे से सटे गांव गणेशपुर स्थित बिजलीघर में घुस गए थे। उन्होंने गदरपुर निवासी स्टेशन ऑपरेटर, संविदा कर्मचारी मनोज यादव निवासी से मारपीट की। चादर से उसके हाथ-पैर बांधकर बदमाश बिजलीघर में रखे 250 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों से 2.40 क्विंटल तांबे के तार समेत बड़ी मात्रा में तेल लूट ले गए। बदमाश चार पहिया वाहन में आए थे। जेई धर्मेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने मंगलवार को थाने में प्रेसवार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। बताया मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित लेवड़ा नदी पुल पर दबिश दी गई। वहां से गांव लालपुर बक्सौरा कुंडा निवासी महमूद, रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी अफसर अली को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त इनोवा (डीएल 3 सीएएम 0853) समेत लूटे गए तांबे के तार के चार बंडल, 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस मिला।
विज्ञापन

कड़ी पूछताछ उन्होंने बताया कि चार बंडल तार यूपी के शीशगढ़ बरेली निवासी तहसीर अहमद और नसीर अहमद को बेच दी है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर चार के चारों बंडल बरामद कर लिए। साथ ही तहसीर और नसीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की वारदात में शामिल निवासी रामपुर के गांव जौरासी थाना खुजरिया (यूपी) और मजीद निवासी नेवलाधारू (रामपुर) फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस टीम में एसओ वीरेंद्र रमोला, एसआई धाम सिंह पांगती, एसआई शंकर सिंह बिष्ट, एसआई अशोक कांडपाल, विजय चंद, सुरेंद्र सिंह, बसंत पांडेय, मो. इरफान, भगवत परिहार, खड़क सिंह, कैलाश चंद्र, बाला सिंह, देवेंद्र बिष्ट, गिरीश कांडपाल, कुलदीप आदि थे।


केलाखेड़ा बिजलीघर लूटकांड का खुलासा, रामपुर के दो वांछित फरार
लूटे गए तांबे के तार के आठ बंडल, इनोवा कार और तमंचा बरामद

बदमाशों पर यूपी-उत्तराखंड में डकैती और लूट के 11 मुकदमे
बाजपुर। केलाखेड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बिजलीघर लूटकांड में शामिल आरोपियों पर यूपी, उत्तराखंड में डकैती, लूट, चोरी के 11 मुकदमे दर्ज हैं। डेढ़ साल पहले जेल से छूटे थे। सालभर में कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एसओ के मुताबिक, महमूद पर डकैती, लूट, चोरी के मुकदमे थाना जसपुर में चार, यूपी के थाना नूरपुर (बिजनौर) में सात दर्ज हैं जबकि अफसर अली के खिलाफ नूरपुर (बिजनौर) थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। महमूद जसपुर थाना, अफसर यूपी के नूरपुर थाने में गैंगस्टर का आरोपी है। फरार दो आरोपी बाबू शाह, मजीद पर लूटपाट के कई मुकदमे बताए गए हैं। उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। केलाखेड़ा बिजलीघर लूटने के लिए चारों बदमाश दोराहा बाजपुर चौक पर एकत्र हुए। दिन में महमूद ओर फरार मजीद ने बिजलीघर के पास रेकी की थी। देर शाम तक लोगों की आवाजाही होने कारण देर रात घटना को अंजाम दिया था। एसओ ने बताया बरामद इनोवा काशीपुर निवासी मोहम्मद इसरार की है। उसने आरोपी महमूद को बतौर चालक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed