फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अलाव की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, मौत

अलाव की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, मौत

Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अलाव की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, मौत
नानकमत्ता। ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव की चपेट आकर सो रहा मजदूर झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह को परिजनों ने उसे मृत हालत में देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बिचुवा बगिया में अपने घर के आंगन में सो रहा गुरमेज सिंह (35) पुत्र स्व. प्रीतम सिंह मंगलवार सुबह बुरी तरह झुलसा हुआ मृत अवस्था में मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान क्रांति राणा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गुरमेज सिंह बीती रात ठंड से बचने के लिए आंगन में ही अलाव जलाकर पास में चारपाई डालकर सो गया था। सुबह जब वे उठे तो गुरमेज बुरी तरह झुलसकर मर चुका था और चारपाई, गद्दा व रजाई भी जली हुई थी। गुरमेज गांव में मजदूरी का काम करता था। शव देख उसकी मां सुनखरा कौर, भाई जरनैल सिंह, पप्पू सिंह और बहन सुरजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया पूछताछ में ग्रामीणों और परिजनों से पता चला की गुरमेज सिंह नशे का आदी था। बीती रात भी वह नशे में धुत था। नशे के कारण वह अलाव की चपेट में आया होगा और उसकी मौत हो गई। आग से मृतक का चेहरा छोड़ पूरा शरीर काला पड़ चुका था। मृतक के भाई भी गांव में मजदूरी करते हैं। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed