{"_id":"5a2993a04f1c1bc1678c056f","slug":"151267434120-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी के घर से नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मी के घर से नकदी चुराई
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते घुसे चोरो ने लॉकर तोड़ उसमें रखे सोने के झुमके, पांच हजार की नकदी समेत करीब 40 हजार का सामान पार कर लिया। गृह स्वामिनी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। दहला रोड पर वीर सिंह के मकान में किराए रहने वाली लक्ष्मी राणा पत्नी दिनेश सिंह राणा बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पीलीभीत से अपने घर पहुंची। उसने घर का ताला खोला तो सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। चोरो ने अलमारी का लॉकर उखाड़कर उसमें रखे एक तोले सोने के झुमके, पांच हजार की नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। यहां तक कि चोरों ने मिट्टी के गोलक को भी नहीं छोड़ा। लक्ष्मी ने बताया कि उसके पति का एक माह से स्वास्थ्य खराब है और वह पीलीभीत के अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को वह पति को देखने अस्पताल गई थी। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन