{"_id":"5a206ac24f1c1b74698bf15d","slug":"15120740464-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदुखता के सड़क हादसे में इकलौते चिराग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिंदुखता के सड़क हादसे में इकलौते चिराग की मौत
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। शादी समारोह में बाइक से जा रहे 21 साल के एक युवक ने थोड़ी सी लापरवाही में जान गंवा दी। हेलमेट पहनने की बजाय उसने पीछे बैठे साथी के हाथ में थमा दिया। वैवाहिक कार्यक्रम स्थल से 100 मीटर पहले ही बाइक रपटने से बारात में शामिल होने जा रहे युवक की मृत्यु हो गई। बबलू घर का इकलौता चिराग था।
बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी बबलू जोशी (21) पुत्र तारा दत्त जोशी बुधवार रात अपने पड़ोसी मित्र पंकज पुत्र जीवन चंद्र के साथ बाइक में इंद्रानगर ट्रॉली लाइन के एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताते हैं कि विवाह समारोह से सौ मीटर पहले बाइक असंतुलित होकर रपट गई, जिसके चलते बाइक चालक बबलू के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि बाइक सवार पंकज को हल्की चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बबलू की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। बबलू दिल्ली की किसी कंपनी में नौकरी करता था। वह आजकल यहां छुट्टी में घर आया था। तीन भाई बहनों में बबलू इकलौता भाई था।
शादी समारोह में जा रहे युवक की बाइक असंतुलित होकर रपटी, मौत
बुझ गया घर का इकलौता चिराग, बिंदुखत्ता के इंदिरानगर में सड़क हादसा
हेलमेट पहना होता तो जान बच जाती
लालकुआं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार पंकज के पास हेलमेट भी था, जिसे उसने हाथ में पकड़ा था। यदि बबलू ने हेलमेट पहना होता तो उसकी मौत नहीं होती। बबलू के सिर, माथे में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई। बबलू सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत तारा दत्त जोशी का इकलौता बेटा था। कुछ माह पूर्व बेटी की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि इकलौते बेटे की असामयिक मौत ने उनके ऊपर दुखों का पहाड़ गिरा दिया।