{"_id":"5a2069e94f1c1b8b688b5f6f","slug":"151207383014-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरपानी में अवैध शराब की ब्रिकी को लेकर महिलाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरपानी में अवैध शराब की ब्रिकी को लेकर महिलाओं ने काटा हंगामा
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की बिक्री का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम चोरपानी की दुकानों में काफी समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने हंगामा काटा। शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अवैध शराब की बिक्री रोकने की मांग की है।
शिव विहार कॉलोनी चोरपानी में लंबे समय से दुकानों में अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिसको लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीण महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया। स्थानीय, पुलिस प्रशासन से अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने की मांग की। कहा कि रिहायशी इलाके में शराब की बिक्री होने से यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। महिलाओं समेत छोटे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। अवैध शराब की बिक्री न रुकने पर महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान शांति देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी, पिंकी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।