{"_id":"5a2069e84f1c1ba7678beeca","slug":"15120738281445-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने युवक ने उडाये 45 हजार रूपये, पुलिस को सौपी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने युवक ने उडाये 45 हजार रूपये, पुलिस को सौपी तहरीर
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। एक टप्पेबाज ने बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे एक युवक को धक्का मारकर गिरा दिया। उसे उठाने के बहाने दूसरे टप्पेबाज ने उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन टप्पेबाज भाग गए। उसने कोतवाली आकर पुलिस से टप्पेबाजों को पकड़ने की मांग की। ग्राम तेलीपुरा निवासी मो. आदिल पुत्र मो. अकरम ने बृहस्पतिवार को बैक ऑफ बड़ौदा से 45 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह पैदल अपने घर जा रहा था कि तभी बैंक से कुछ दूरी पर एक टप्पेबाज ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। तभी उसके दूसरे साथी ने उठाने के बहाने उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये निकाल लिए। जब तक वह माजरा समझता तब तक दोनों टप्पेबाज फरार हो गए। पीड़ित मो. आदिल ने टप्पेबाजों का पीछा किया, लेकिन वह टप्पेबाजों को पकड़ नहीं पाया। उसने तुरंत कोतवाली पहुंच एक तहरीर पुलिस को सौंपी। इससे पूर्व मोहल्ला खताड़ी निवासी छोटे पुत्र यकीन शाह 24 नवंबर को को-ऑपरेटिव बैंक नंदा लाइन से रुपये लेकर घर जा रहा था, कि तभी पुरानी तहसील के पास इसी प्रकार उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद शिव मंदिर इंद्रा कॉलोनी निवासी पुष्पा वर्मा पत्नी रमेश वर्मा को 28 नवंबर को सर्राफा चौक पर दो युवकों ने माता काली मंदिर का रास्ता पूछकर सम्मोहित कर लिया। वह पुष्पा से कान के दो टॉप्स, सोने की चेन, लॉकेट, सोने की दो अंगूठियां ले गए। तीनों घटनाओं के पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर टप्पेबाजों को पकड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। इससे गुस्साए लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैंक से रकम निकालकर पैदल आ रहा था अधेड़
रामनगर में एक हफ्ते में तीसरी टप्पेबाजी से लोग परेशान
विज्ञापन
बैंक से रकम निकालकर पैदल आ रहा था अधेड़
रामनगर में एक हफ्ते में तीसरी टप्पेबाजी से लोग परेशान