फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बुर्जुग के कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

बुर्जुग के कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
बुर्जुग के कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
नैनीताल। पुराना राजभवन (स्नोव्यू) क्षेत्र से छह माह पहले लापता हुए लोनिवि से सेवानिवृत्त बेलदार का कंकाल रविवार को घने जंगल से बरामद होने के बाद पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने अस्थियों के कुछ हिस्से को डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दी।
विज्ञापन

पुराना राजभवन स्नोव्यू क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग पदम सिंह दानू बीती 28 मई से लापता थे। रविवार को लकड़ी बीनने गए क्षेत्र के कुछ लोगों ने जंगल मेें उनका कंकाल देखा था। अस्थियों के पास पड़ी जैकेट में मिले आधार कार्ड, फोटो के आधार पर पदम सिंह दानू के पुत्र ने कंकाल की शिनाख्त की थी। सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस रावत ने अस्थियों को जोड़कर पोस्टमार्टम किया। साथ ही अस्थियों का एक्सरे भी कराया गया। डीएनए टेस्ट के लिए कुछ महत्वपूर्ण अस्थियों को सुरक्षित भी रखा गया है। मल्लीताल कोतवाली के कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अस्थियां परिजनों को सौंप दीं। परिजनों ने देर शाम धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार पाईंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed