फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बारात पिकप वाहन दुर्घटना में घायल बाराती ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

बारात पिकप वाहन दुर्घटना में घायल बाराती ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बारात पिकप वाहन दुर्घटना में घायल बाराती ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ में सोमवार को हुई पिकप दुर्घटना में घायल एक बाराती ने उपचार के दौरान हल्द्वानी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो बारातियों की हालत में सुधार है। राजस्व पुलिस क्षेत्र पोखरी में सोमवार को नारायण राम के पुत्र जगदीश राम की शादी थी।
विज्ञापन


उसकी बारात डंगोली के पास बूंगा गांव जा रही थी। दूल्हे की गाड़ी के आगे चल रही पिकप यूके 02सीए 0629 म्यूजिक सिस्टम लगा था। झालामाली के पास पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल राहुल कुमार (17) पुत्र पनी राम निवासी पोखरी ने उपचार के दौरान हल्द्वानी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह राइंका बंतोली में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बेटे के निधन से उसके माता-पिता बेेहोशी की हालत में हैं। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि वाहन दुर्घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed