फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऋण देने का झासा देकर लगाया 21.5 हजार का चूना

ऋण देने का झासा देकर लगाया 21.5 हजार का चूना

Fri, 10 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ऋण देने का झासा देकर लगाया 21.5 हजार का चूना
खटीमा। कर्जा देने का झांसा देकर एक ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 21500 निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी तो पुलिस ने देहरादून का बताकर पहले तो तहरीर लेने से मना कर दिया। बाद में तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नानकमत्ता निवासी शंकरलाल ने बताया कि खटीमा निवासी अमित कुमार उसके पास सात अक्तूबर को आया था। उसका मोबाइल नंबर 8449417533, 8449416339 व 9058898370 है। पीड़ित ने बताया कि अमित एक पंफलेट में ऋण देने का तरीका लेकर उसके पास आया। उसने उस योजना में तीन लोगों का ग्रुप बनाते हुए एक लाख रुपये ऋण देने की बात की। अमित ने उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो फोटो, बैंक पासबुक, दो सादे चेक, एक चालीस रुपये का चेक लेकर कहा कि तुम्हारा एक लाख रुपये का कर्जा पक्का हो गया। पीड़ित ने बताया कि अमित कुमार ने उसका खाता क्रमांक 000026 से 21 हजार 500 रुपये निकाल लिए। उसे फोन पर संदेश मिलने पर पता चला कि उसके पैसे निकाल लिए हैं। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed