{"_id":"59fb6f334f1c1b3c3d8b4f4b","slug":"150965031610-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर से लदी दो कारें पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर से लदी दो कारें पकड़ीं
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। खैर की लकड़ी से लदी दो कारों को वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। टीम ने दोनों कारों को मय लट्ठों जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम ने वन तस्करों को पकड़ लिया था, जिन्हें मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया।
बुधवार रात वन विभाग रंसाली वन कार्यालय को दो कारों में जंगल से खैर की लकड़ी लाए जाने की सूचना मिली। इस पर वन विभाग दरोगा धीरेंद्र पंत ने टीम के साथ ग्राम हर्रइया को जाने वाले मार्ग पर कार संख्या यूपी16सी-1104) और एक बिना नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया। इसपर चालकों ने वाहन दौड़ा दिए। टीम ने घेराबंदी कर ग्राम मिलक से खैर के गिल्टों से लदी कारों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले आई। वन टीम के मुताबिक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टीम ने वन तस्करों को पकड़ तो लिया था, लेकिन सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी रकम लेकर छोड़ दिया।