{"_id":"59ef9ec84f1c1b9f678b73b5","slug":"150887605317-chorgalia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार स्मैक तस्कर पुलिस की गिरफत में ।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार स्मैक तस्कर पुलिस की गिरफत में ।
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी/नन्धौर वैली। हथकड़ी समेत हिरासत से फरार स्मैक तस्कर आलमजीत सिंह को चोरगलिया और नानकमत्ता पुलिस ने कांबिंग कर रनसाली जंगल से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कटी हथकड़ी भी बरामद कर ली है। उसकी तलाश में दोनों थानों की पुलिस जुटी थी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि नानकमत्ता पुलिस ने पीलीभीत जिले के शीतलपुर घामोली निवासी आलमजीत सिंह को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार को नानकमत्ता थाने के सिपाही कमल गोस्वामी और होमगार्ड शंकर ने उसे खटीमा कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद दोनों उसे हल्द्वानी जेल में दाखिल करने जा रहे थे। चोरगलिया थाने के पास पहुंचने पर वह चकमा देकर हथकड़ी समेत भाग गया। इस मामले में पुलिस ने सिपाही और होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभागीय पत्र भेजा है। नानकमत्ता और चोरगलिया पुलिस मंगलवार को संयुक्त रूप से जंगल में काबिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तस्कर को रनसाली जंगल से धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोरगलिया थानाध्यक्ष संजय जोशी, नानकमत्ता थानाध्यक्ष अशोक कुुमार, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, महेश चद्र, महेंद्र सिंह, कमल गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, दिनेश लाल, महेंद्र चंद्र, रघुनाथ गोस्वामी, सुनील कुमार, दलीप कुमार, आदि शामिल रहे।
पुलिस के साथ बंदीरक्षक भी भेजे जेल प्रशासन
हल्द्वानी। एसएसपी ने हिरासत से कैदियों के भागने की घटनाओं को लेकर आईजी जेल को पत्र भेजकर सिपाही के साथ बंदीरक्षक को भेजने के नियम का पालन कराने का अनुरोध किया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि इस मामले में पहले निर्देश जारी किया गया था कि कैदी के इलाज के दौरान सिपाही के साथ बंदीरक्षक भी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहेगा लेकिन जेल प्रशासन इस नियम का पालन नहीं कर रहा है।