फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

Sat, 16 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर निकाला
बाजपुर। दहेज की खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर मासूम बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में र्स्कापियो और दो लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव जगन्नाथपुर निवासी रेशमा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि 23 दिसंबर 2012 को उसकी मुस्लिम रीति रिवाज से शादी गांव धनसारा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके माता पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। छह महीने पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। तभी से ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 21 अगस्त को उसकी पिटाई कर मासूम बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मायके जाकर शरण ली। कई बार शिकायत करने पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नही हुई। इधर कोतवाल वीडी उनियाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed