फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   3 तमंचे, 1 बंदूक और 22 कारतूस सहित एक गिरफ्तार

3 तमंचे, 1 बंदूक और 22 कारतूस सहित एक गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
3 तमंचे, 1 बंदूक और 22 कारतूस सहित एक गिरफ्तार
बाजपुर/केलाखेड़ा। एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से हाइवे पर घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को तीन तमंचे, एक बंदूक ओर 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी यूपी के रामपुर क्षेत्र से हथियार लाकर तराई के केलाखेड़ा, बाजपुर, गदरपुर में बेचता था। आरोपी युवक खैर तस्कर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से हाइवे करबला मोड़ पर बाइक सवार युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह ऊर्फ राजू निवासी गांव रंपुराकाजी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर उसके घर से 12 बोर की बंदूक, 315 बोर के दो तमंचे और 20 कारतूस बरामद किए। छापेमारी के दौरान गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। टीम में एसओजी प्रभारी विद्या दत्त जोशी, एसआई प्रकाश भगत, हेम तिवारी, शंकर बिष्ट, योगेश दत्त, सुबोध, बलवंत, संतोष, कैलाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed