फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब बंदी को लेकर पिपलिया के लोगों ने भरी हुंकार

शराब बंदी को लेकर पिपलिया के लोगों ने भरी हुंकार

Thu, 07 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शराब बंदी को लेकर पिपलिया के लोगों ने भरी हुंकार
सितारगंज। पिपलिया गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब के विरोध में गांववासियों ने हुंकार भर दी है। ग्रामीणों ने पूर्व मंडी चेयरमैन से मिलकर शराब बंदी कराने की मांग की। इसके बाद कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का घिराव किया। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो ग्रामीण एसएसपी का घिराव करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पिपलिया गांव के लोग पूर्व मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल से मिले और गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व चेयरमैन कटवाल ने विधायक सौरभ बहुगुणा को मामले से अवगत कराया। विधायक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते से बात कर अवैध शराब की बिक्री रोक लगाने का आग्रह किया। इसके बाद ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी का घेराव कर अवैध शराब बंदी की मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिकने से गांव का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन


युवा नशे के आदी होते जा रहे है और घरेलू हिंसा भी बढ़ रही है। कहा कि अगर, शीघ्र ही शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध नहीं लगा तो ग्रामीण एसएसपी का घेराव करेंगे। वहां पर भजन सिंह, सुरजीत सिंह, मुख्त्यार सिंह, बलदेव सिंह, रेशमा कौर, गुरमीत कौर, मंजीत कौर, सीमा कौर, छिंदो बाई, निन्दो बाई, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, दिलीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed