फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस

दो लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस

Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
दो लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस
नानकमत्ता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों पर हत्या, डकैती और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया की उपरोक्त आरोप में पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन

बिडौरा मझोला निवासी प्रीतम सिंह पुत्र करतार सिंह ने मुंसिफ न्यायालय में धारा 156(3) के तहत वाद दायर कर गांव के ही गुरमीत सिंह और धूमखेडा निवासी बिट्टू सिंह पर बीती अप्रैल में घर में घुसकर हमला करने और पुत्रवधु के से दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यायालय में न्याय की फरियाद की थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के पर आईपीसी की धारा 302, 376, 452 व 323, के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने 18 अप्रैल को ही मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जानकारी में आया है कि उक्त मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed