फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
सितारगंज। सड़क पार कर रही वृद्धा को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक भी घायल हो गए। वृद्धा की मौत पर घायल अवस्था में ही तीनों युवक घटनास्थल से फरार हो गए।

सोमवार की देर शाम इस्लामनगर कल्याणपुर गांव में 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला लक्ष्मी बाई पत्नी स्व. प्रीतम सिंह सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज गति से आ रही बाइक यूके06एई-5498 ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे लक्ष्मी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्धा को सड़क पर मृत अवस्था में देख तीनों बाइक सवार घटनास्थल से खिसक लिए। बताया जाता है कि युवक पास के ही झनकट गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। जहां से उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका लक्ष्मी के शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस पंचनामा भरने की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed