फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसएसबी ने पकड़ी सात लाख की सिगरेट और हार्डवेयर का सामान

एसएसबी ने पकड़ी सात लाख की सिगरेट और हार्डवेयर का सामान

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने पकड़ी सात लाख की सिगरेट और हार्डवेयर का सामान
खटीमा। एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही खुकरी सिगरेट, हार्डवेयर का सामान और तीन बाइकें बरामद कर एक तस्कर को पकड़ लिया। अलबत्ता बारिश और जंगल का लाभ उठाते हुए दो तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

57वीं वाहिनी बी कंपनी सिमलघाट के जवान सहायक सेनानायक श्रीसागर जोशी के नेतृत्व में पिलर संख्या 800-13 के पास गश्त पर थे। इस बीच उन्हें नेपाल की ओर से तीन बाइकें आती दिखायी दी। जवानों पर नजर पड़ते ही बाइक सवार बाइक और उस पर लदा सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग खड़े हुए। जवानों ने पीछा कर नगरा तराई कालापुल निवासी राजेश राम को धर दबोचा जबकि दो भाग निकले। जवानों ने मौके से तीन बाइकों पर लदे 8000 पैकेट खुकरी सिगरेट सहित हार्डवेयर का सामान बरामद कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। बरामद सामान की कीमत सात लाख आंकी जा रही है। टीम में राजेंद्र प्रसाद, राम गोपाल, सुबोध कुमार, पवन कुमार, प्रवण कुमार, सत्य प्रकाश पांडे आदि शा़मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed