{"_id":"5961278c4f1c1bcc478b4676","slug":"14995393971-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटे के साथ टहलने निकली महिला लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बेटे के साथ टहलने निकली महिला लापता
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के लिए
टहलने गए मां-बेटा लापता
परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार, गुमशुदगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सितारगंज।
घर के सड़क पर टहलने निकली महिला और उसका बेटा लापता हो गए। परिजनों ने रिश्तेदारी सहित अन्य स्थानों पर स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। महिला की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस ने उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।
यूपी के पीलीभीत क्षेत्रांतर्गत जहूरगंज आमखेड़ा गांव निवासी नन्ही देवी पत्नी रामस्वरूप शीशमबाग गांव में मय परिवार के रहती है। उसका परिवार सिडकुल की कंपनी में काम करता है। नन्ही देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रचना की शादी बालपुर शेरगढ़ तहसील बहेड़ी जिला बरेली निवासी प्रेमशंकर पुत्र मोहन लाल से हुआ है। ससुरालियों से दहेज का विवाद चल रहा है, जो बहेड़ी कोर्ट में विचाराधीन है। बताया कि पांच जुलाई को रचना बहेड़ी कोर्ट में तारीख पर गई थी और शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौट आई। रात्रि भोजन के बाद करीब आठ बजे वह अपने बेटे समर के साथ घर के बाहर सड़क पर टहलने निकली, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। कहा कि उसने अपने रिश्तेदारों व अन्य कई स्थानों पर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उसने पुलिस से लापता बेटी और नाती की बरामदगी की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत गुमशुदगी दर्ज कर ली और लापता दोनों मां-बेटों की तलाश शुरू कर दी है।