{"_id":"596127804f1c1bf2558b4618","slug":"14995393865-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसईखेड़ा के कपड़ा व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिसईखेड़ा के कपड़ा व्यापारी को लूटा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज। हथियारबंद लुटेरों ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को लूट लिया। लुटेरे उसे पीटकर जेब में रखी रकम लूटकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रसोइयापुर गांव के कपड़ा व्यापारी लखविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की सिसईखेड़ा बाजार में सिंह कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखविंदर अपनी दुकान बंद कर बाइक (यूके06वाई-6187) से घर लौट रहा था। रास्ते में चीकाघाट गांव के पास नई सड़क पर हथियारों से लैस करीब 11 लोगों ने उसे घेर लिया।
आरोपियों ने उसे बाइक से खींच कर पीटा और जेब में रखी 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। बताया कि मारपीट से उसके सिर और शरीर में गुम चोटें लगी हैं। उसने पुलिस से आरोपी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि सूचना मिली थी। इस पर घटनास्थल का मुआयना भी किया गया। व्यापारी के साथ लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामला लड़ाई झगड़े का लगता है। जांच की जा रही है। जांचोपरांत ही कार्रवाई की जाएगी।