{"_id":"59592bbb4f1c1b8c1a8b47bc","slug":"149901617311-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने कार का शीशा तोड़कर उड़ाया बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने कार का शीशा तोड़कर उड़ाया बैग
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्कों ने कार का शीशा तोड़कर पीछे की सीट पर रखा बैग उड़ा लिया। बैग में 25 हजार रुपये की नगदी और एलआईसी के कागजात रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और नाकाबंदी कर उचक्कों की तलाश शुरू कर दी।
थाना रोड अमरिया निवासी शकील अहमद पुत्र जमीरुल हसन एलआईसी एजेंट हैं। अमरिया में उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। रविवार को शकील वैगनआर कार (यूके04एम-2242) से रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। शाम करीब आठ बजे वह खटीमा रोड स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे और सामान खरीदने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए। तभी रास्ते में अमरिया चौराहे पर उनकी कार के बायीं ओर का पिछला टायर पंक्चर हो गया।
इस पर उन्होंने चौराहे पर सड़क किनारे कार खड़ी कर दी और पंक्चर की दुकान तलाशने लगे। इसी बीच उचक्कों ने कार खड़ी देख उसका बायीं ओर का पिछली सीट का शीशा तोड़ दिया और सीट पर रखा बैग चुरा ले गए।
विज्ञापन
दुकान तलाशने के बाद जब शकील कार के पास आए तो कार का पिछला शीशा टूटा था और सीट पर रखा बैग गायब था। शकील ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और चौराहे पर नाकाबंदी कर उचक्कों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उचक्कों का कहीं पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।