फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर नकदी व जमीन हड़पने का आरोप

नौकरी दिलाने के नाम पर नकदी व जमीन हड़पने का आरोप

Fri, 16 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर नकदी व जमीन हड़पने का आरोप
फर्जी स्टाम्प में बना डाला 10 लाख का ‘कर्जदार’
विज्ञापन


खटीमा।
चंदेली गांव में एक किसान को फर्जी स्टांप पर 10 लाख रुपये का देनदार दिखाने और नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये डकराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के जमीन जोतने की धमकी के बाद उसके पिता की संदिग्ध हालत में मौत गई थी। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ खटीमा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

चंदेली निवासी पीड़ित सुखवीर ने पुलिस को बताया कि गांव के दो व्यक्तियों ने परिवहन विभाग में चालक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 25-25 हजार रुपये लिये थे। साथ ही दो सादे स्टांप पेपर में हस्ताक्षर करा लिये थे। नौकरी तो नहीं मिली लेकिन कुछ दिन बाद दोनों आरोपी स्टांप पेपर लेकर उसके पिता के पास आए।
विज्ञापन



स्टांप दिखाकर कहा कि तुम्हारे बेटों ने उससे दस लाख रुपए कर्ज लिया है। यदि उसने पैसा नहीं दिया तो वह उनकी जमीन जोत लेगा। दोनों आरोपियों के धमकी से उसके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed