{"_id":"5c16b2f2bdec225712760f3d","slug":"141544991474-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानाचूली (नैनीताल)। जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर राजस्व पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दूसरे मामले में एक कंपनी के कर्मचारी ने नगदी छीनने की कोशिश और हमला करने का आरोप लगाते हुए मुक्तेश्वर थाने में तहरीर सौंपी है।
तल्ला ओखलकांडा निवासी विनोद सिंह ने राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही अर्जुन सिंह ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे में वह घायल हो गया। साथ ही अर्जुन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पटवारी शकील अहमद ने बताया कि आईपीसी 323, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, धानाचूली बाजार निवासी जयदीप जायसवाल ने मुक्तेश्वर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे रोका और नगदी लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी है। जयदीप ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।