{"_id":"5bd4a95bbdec226998046991","slug":"141540663643-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी कार समाई खाई में, पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़ी कार समाई खाई में, पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। झूलादेवी से आगे कुनेलाखेत मोटर मार्ग पर भड़गांव के पास सड़क किनारे खड़ी टाटा जेस्ट कार गहरी खाई में समाने की सूचना पर शासन-प्रशासन के हाथ पांव फुला दिए। दरअसल उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी अजय सिंह पुत्र उदयराज सिंह यहां चौबटिया में अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे थे और वह सड़क किनारे ढलान पर कार को खड़ी कर गए। कुछ देर बाद कार अचानक गहरी खाई में समा गई। कार इतनी गहराई में गिरी है कि उसके परखचे उड़ गए। उधर, कुछ ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो वहां हड़कंप मच गया।
शासन-प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए चौबटिया के लोग भी खाई में उतर गए। 15 गढ़वाल रायफल के जवान और अधिकारियों ने वहां राहत और बचाव का कार्य किया, लेकिन कोई भी घायल तक नहीं मिला। लगभग दो घंटे तक सर्च करने के बाद टीमें और लोग गंतव्य को लौट आए। इधर, एसएसआई धीरेंद्र पंत ने बताया कि यूपी 95 के 0027 टाटा जेस्ट सड़क को कार स्वामी सड़क किनारे खड़ी कर चले गए थे। कार स्वामी अजय पुत्र उदयराज सिंह गांधी नगर महोबा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल पुलिस अपनी ओर से भी कर रही है।