{"_id":"5b8c44e342c792465b68a726","slug":"141535919331-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह युवतियों से हुई पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेरह युवतियों से हुई पूछताछ
Updated Mon, 03 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ बच्चे की हत्या
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नशा और इश्क शहर की लड़कियों को बर्बाद कर रहा है। वह संभ्रांत घरों के लड़कों के चक्कर में अपना भविष्य दांव पर लगा रही हैं। रविवार को पुलिस ने 13 युवतियों से पूछताछ की तो उनसे मिली चौंकाने वाली जानकारी से अधिकारी भी दंग रह गए।
बहुउद्देश्यीय भवन में बारी-बारी से पूछताछ के लिए बुलाई गईं युवतियों के मोबाइल भी चेक किए गए। मैसेज के जरिए उनके बतियाने का अंदाज भी गालियों वाला था। उन्होंने पूनम पांडे और उनकी बेटी अर्शा के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि 40 ऐसे युवक पूछताछ के दौरान सामने आए जिन्होंने अय्याशी के चलते काफी पैसे युवतियों पर लुटाए हैं। वे संभ्रांत घरानों से जुड़े हैं। अभिभावक भी अपने बेटों की करतूत से दंग हैं। बनभूलुपुरा का एक युवक लड़कियों पर काफी पैसा लुटा चुका है लेकिन उसके पिता को पता नहीं है कि वह हुक्का बार और बीयर बार में जाता है।
पुलिस का कहना है कि अभिभावक ध्यान नहीं देते हैं। इसी कारण नई पीढ़ी नशे और सेक्स के दलदल में फंसते जा रहे हैं। इंटर में पढ़ने वाली कुछ लड़कियां नाबालिग हैं जो अपने आशिकों के साथ जुड़ी हुई हैं।