{"_id":"5a3193174f1c1b9f678c1334","slug":"141513198359-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले का आरोपी गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले का आरोपी गया जेल
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने रिश्तेदार पर फायरिंग करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
लाइन नंबर 17 निवासी आढ़ती शोएब खान अपने भाई के साथ मंगलवार की रात घर में बैठा था। इस बीच व्यवसायी के भाई का साला इरशाद उसके घर पहुंचा। उसने व्यवसायी का नाम लेकर घर के सामने गाली गलौज की और बाहर निकलने के लिए ललकारना शुरू किया। व्यवसायी जैसे ही घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, इस बीच साले ने तमंचे से फायरिंग कर दी लेकिन दूर होने के कारण व्यवसायी को गोली ही नहीं लगी। फायरिंग की आवास सुनकर पड़ोस के लोग भी सहम गए। पड़ोसियों की मदद से आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने व्यवसायी की तहरीर पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के निर्देश पर उसे हल्द्वानी उपकारागार भेजा गया है।