फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दहेज का मुकदमा दर्ज

दहेज का मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
दहेज का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। दहेज में पांच लाख नगद, सोने की चेन न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। उससे गाली गलौज, मारपीट करने पर पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

बद्रीपुरा निवासी चंद्रपाल गुप्ता की पत्नी सरोज गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा गुप्ता का विवाह दो दिसंबर 2016 को राजपुरा निवासी नरेश गुप्ता के साथ किया था। शादी के बाद से बेटी सीमा से पांच लाख रुपये, सोने की चेन की मांग की जाने लगी। जब बेटी ने परिजनों से मांगने से इंकार कर दिया तो 25 मार्च को मारपीट की, जिसका बेस अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसकी शिकायत 29 मार्च को कोतवाली में की गई थी। बाद में पुलिस के सामने समझौता होने पर ससुराली सीमा को घर ले गए। कुछ समय बाद फिर मारपीट की। परिजनों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दहेज लोभी नहीं माने और गाली गलौज, मारपीट करते रहे। बाद में 26 अक्तूबर 2017 को फिर से सीमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने पति नरेश, सास राधा, ससुर कांति लाल गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि पति, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed