फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब के खिलाफ आत्मदाह का प्रयास

शराब के खिलाफ आत्मदाह का प्रयास

Fri, 09 Jun 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
शराब के खिलाफ आत्मदाह का प्रयास
महिला की आत्मदाह की कोशिश से खलबली
विज्ञापन

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। पांच दिन से शराब की दुकान के विरोध में धरने पर बैठीं नारायणपुराम कॉलोनी और बमेटाबंगर केशव गांव की महिलाएं बृहस्पतिवार को आक्रोशित हो गईं। उन्होंने करीब एक घंटे तक हाइवे जाम कर हंगामा किया। इस दौरान एक महिला ने अपने शरीर में केरोसिन छिड़कर आत्मदाह की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के जवानों ने तुरंत महिला के हाथ से केरोसिन और माचिस की डिब्बी छीन ली। बाद में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया।
नारायणपुरम कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में शराब की दुकान का कालोनी वाले विरोध कर रहे हैं। वे पांच दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने हाइवे पर प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाने की कोशिश की थी। दुकान हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। बमेटाबंगर के लोग भी विरोध के बावजूद प्लाट के पास देसी शराब की दुकान खोलने जाने के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। दोनों कॉलोनी के लोग बृहस्पतिवार को सुबह से ही धरना स्थल पर जाम हो गए थे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब साढ़े 11 बजे वे सड़क पर बैठ गए। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। करीब 12 बजे एक महिला ने अचानक अपने ऊपर केरोसिन छिड़का तो पुलिस सन्न रह गई। आनन-फानन में महिला पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते वहां लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी सड़क से हटे तो वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम एपी बाजपेयी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन ठीक है मगर किसी को कानून अपने हाथ लेने और हाइवे जाम करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदर्शनकारियों की मांगों को डीएम तक पहुंचा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में निधि बिष्ट, मधु पांडे, नीमा बेलवाल, मंजू पांडे, चंद्रा मेहरा, तारा तिवारी, शिवांगी बिष्ट, अनीता तिवारी, हेमा जीना, हंसी बछखेती, गंगा पांडे, भावना लोहनी, विमला शर्मा आदि थे। इधर बमेटाबंगर केशव में देशी शराब की दुकान के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन में रमेश तिवारी, पूरन बमेटा, कन्नू बमेटा, भैरव बमेटा आदि थे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने भी दिया समर्थन
हल्दूचौड़। कांग्रेसी नेता शंकर जोशी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, हल्दूचौड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया ने शराब के विरुद्ध चल रहे धरना, प्रदर्शन को समर्थन दिया। कहा कि शराब की दुकान किसी भी हाल में नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed