फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छेड़खानी का आरोपी घर से गिरफ्तार

छेड़खानी का आरोपी घर से गिरफ्तार

Sat, 28 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का आरोपी घर से गिरफ्तार
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात छापा मारकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह गौला नदी क्षेत्र स्थित घर में अकेली 13 साल की किशोरी को देखकर मनचला घर में घुस गया। उसने दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसका भाई घर आया। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी दूसरे रास्ते से कूदकर भाग निकला। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बच्ची की दादी की तहरीर पर आरोपी लकी के खिलाफ धारा 354, 452, 4/7 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी राजपुरा धोबीघाट वार्ड नंबर दो का रहने वाला है। आधी रात के बाद पुलिस ने घर में छापा मारकर आरोपी लकी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed