फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नीरू हत्याकांड परिजन मुकदमा दर्ज नहीं कराए

नीरू हत्याकांड परिजन मुकदमा दर्ज नहीं कराए

Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नीरू हत्याकांड  परिजन मुकदमा दर्ज नहीं कराए
हल्द्वानी। बुजुर्ग नीर नाथ साह उर्फ नीरू की हत्या के मामले में परिजन तीसरे दिन भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास नहीं आए। मुखानी पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

आरटीओ रोड रेशमबाग निवासी नीर नाथ साह (74) अपनी बड़ी बहन 85 वर्षीय माहेश्वरी साह के साथ रहते थे। 15 मई की शाम नीर नाथ उर्फ नीरू साह का शव घर में दीवान बेड के अंदर पड़ा मिला था। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। मूल रूप से नैनीताल की रहने वाली माहेश्वरी साह (85) पुत्री स्व. उदय नाथ साह सेवानिवृत्त नर्सिंग शिक्षिका हैं। उनकी दो बहनें और दो भाई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पता चला है कि बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या की गई थी। संघर्ष के दौरान उनके नाखूनों पर चोट लगी थी। इस बारे में पूछने पर मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि अभी परिवार का कोई व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास नहीं आया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी। इधर पुलिस घटना के तह तक जाने के लिए संदिग्ध नंबरों का विवरण इकट्ठा करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed