फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हमले में पूर्व अध्यक्ष सहित तीन घायल

हमले में पूर्व अध्यक्ष सहित तीन घायल

Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हमले में पूर्व अध्यक्ष सहित तीन घायल
हल्द्वानी। एमबी डिग्री कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात बखेड़ा हो गया। मामूली बात दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन लोगों के सिर फूट गए। पुलिस को इस मामले में एक गिरोह के हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों के नाम मिले हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डिग्री कालेज के समीप रोजी की दुकान के सामने बृहस्पतिवार को दो पक्षों के युवक मीट खा रहे थे। एक पक्ष ने शराब का पौव्वा फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों युवक एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। इस बीच -बीच बचाव करने के लिए एमबीपीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट, राहुल धामी और मनींदर मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने रॉड से तीनों पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल छात्रनेता सहित तीनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घटना से एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी को अवगत कराया। बवाल की जानकारी मिलने पर वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह कुल्याल सहित अन्य छात्रनेता कोतवाली पहुंच गए । छात्रनेताओं का कहना था कि इस घटना में जगदीश सिंह बिष्ट का कोई लेना देना नहीं था। सिर्फ बीच बचाव के लिए आगे आने पर एक गिरोह से जुड़े वैलौजली लॉज के हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य लोगों ने पीटा है। इस मामले में पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। घटना का कारण पुरानी रंजिश मानकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed