{"_id":"5c589df6bdec22271a77b8bf","slug":"121549311478-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 26 दरोगा बदले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले के 26 दरोगा बदले
विज्ञापन
back photo of police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/रामनगर। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले के 26 उपनिरीक्षकों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में तबादला कर दिया है। इनमें लामाचौड़ चौकी प्रभारी संजय जोशी को फिर चोरगलिया थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हल्द्वानी के तेजतर्रार भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का तबादला रामनगर किया गया है। एसएसपी के पीआरओ भगवान सिंह महर को भोटियापड़ाव भेजा गया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार चोरगलिया थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार को कालाढूंगी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुखानी के एसआई कुलदीप सिंह को एसएसआई भवाली, चोरगलिया के एसआई जितेंद्र गर्ब्याल को मानव वध विवेचना सेल फील्ड यूनिट भेजा गया है। काठगोदाम थाने में तैनात मनोहर सिंह पांगती को काठगोदाम से लालकुआं भेजा गया है। रामनगर के एसआई इंद्रजीत को लालकुआं, पीरूमदारा चौकी प्रभारी विपिन चंद्र जोशी और रामनगर के एसआई चेतन रावत को हल्द्वानी भेजा गया है। टीपीनगर चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार को गर्जिया चौकी प्रभारी, एसआई राजेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से मालधन चौकी प्रभारी, रामनगर के एसआई कवींद्र शर्मा फिर पीरूमदारा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। मालधन चौकी प्रभारी विनय मित्तल को लामाचौड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। आरटीओ रोड चौकी प्रभारी राजेंद्र रावत को भी रामनगर भेजा गया है। भवाली के एसआई देव नाथ गोस्वामी को मल्लीताल, एसआई हरीश पुरी को गर्जिया चौकी से प्रभारी चौकी खैरना भवाली भेजा गया है। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को रामनगर, हीरानगर के चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल को चोरगलिया, एसआई दीपा भट्ट को भी हल्द्वानी से चोरगलिया भेजा गया है। एसआई आशा बिष्ट को मल्लीताल से भवाली भेजा गया है। एसआई राजेश मिश्रा को लालकुआं से बनभूलपुरा, संजय बृजवाल को कालाढूंगी से प्रभारी चौकी आरटीओ रोड, खैरना के चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट को मंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई जगवीर सिंह को पुलिस लाइन से काठगोदाम भेजा गया है। मंडी के चौकी प्रभारी कैलाश नेगी टीपीनगर चौकी प्रभारी होंगे। बनभूलपुरा थाने में तैनात मंगल सिंह नेगी अब मेडिकल चौकी प्रभारी होंगे।
जिले के 26 उपनिरीक्षक इधर से उधर
संजय जोशी फिर चोरगलिया थानाध्यक्ष नियुक्त
नए थाना प्रभारियों ने चार्ज लिया
नैनीताल/भवाली/लालकुआं (नैनीताल)। पिथौरागढ़ जिले में आए इंस्पेक्टर ध्यान सिंह को एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने मल्लीताल कोतवाली का चार्ज दिया है। वहीं नवनियुक्त कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने भवाली और योगेश उपाध्याय ने लालकुआं कोतवाली का चार्ज संभाला। उन्होंने लंबित अपराधों के निस्तारण, नशे के खिलाफ मुहिम चलाने, अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था सुधारने को प्राथमिकता बताया।